छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : सेंट्रल जेल में हत्या की सजा काट रहे कैदी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

बिलासपुर / बिलासपुर केंद्रीय जेल में दीपावली की रात एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी हत्या के केस में सजा काट रहा था। रात में अचानक उसकी तबियत बिगड़ी, तब उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखकर सिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जूना बिलासपुर के कतियापारा निवासी बजरंग यादव (35) हत्या के केस में सेंट्रल जेल में बंद था। 2009 में मोहल्ले में हुए बलवा और मारपीट के बाद एक युवक की हत्या के आरोप में अपर सत्र न्यायाधीश ने बजरंग यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद से वो सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। जेल प्रशासन का कहना है कि बीते रात जेल के बैरक में बजरंग के सीने में तेज दर्द उठा इसकी जानकारी मिलते ही जेल कर्मी उसे जेल अस्पताल लेकर गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया गया। इस बीच सिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

Related Articles

Back to top button