JANJGIR CHAMPA NEWS : चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / मोटर सायकल के साथ चोरी करने वाले 02 आरोपियों को थाना बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दादूराम निवासी ग्राम भैंसतरा 31 मई 2025 को अपनी मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-11-सीके 4732 से खेत की तरफ गया था। बाइक मो खेत के सामने मेन रोड में खड़ा किया था। कुछ देर बाद आया तो देखा की बाइक को कोई अज्ञात चोर, चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 227/25 धारा 303(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली की जिस स्थान से बाइक चोरी हुई है वहां दो लड़के को घुमते देखा गया है। जिसकी पहचान कर संदेही संजू कश्यप की पतासाजी कर तलब कर थाना लाया गया। चोरी किए गये मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने भाई सुनील कश्यप के साथ मिलकर मोटर सायकल को चोरी किए है। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया है।
आरोपी का नाम
01. संजू कश्यप उम्र 23 वर्ष ग्राम पचरी थाना अकलतरा
02. सुनील कश्यप उम्र 20 वर्ष ग्राम पचरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ. ग.)