Crime

CRIME NEWS : पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, और फिर जो हुआ

Crime

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में कमरे में पकड़ लिया। जिसके बाद उसने मौके पर ही अपने पत्नी के प्रेमी की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को एक बोरे में भरकर ठिकाने लगाने के लिए स्कूटी पर रखकर प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में ले गया और वहीं मृतशरीर को फेंक कर वहां से मुंबई फरार हो गया। घटना करारी थाना क्षेत्र के बड़ा अडहरा गांव की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अडहरा गांव के रहने वाले महेश ने 19 जून को करारी पुलिस थाने में तहरीर दी थी कि उनका बेटा विजय (19 साल) 16 जून की शाम 8 बजे घर से शौच के लिए गया था और तब से घर वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर विजय की तलाश प्रारम्भ कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि विजय के पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार की पत्नी से काफी दिनों से प्रेम संबंध हैं। जिसके तीन बच्चे भी हैं और उसका पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। रंजीत की गैरमौजूदगी में विजय रात में उसके घर आता जाता है। यह बात किसी अनजान शख्स ने रंजीत को फोनकर कर बताई। इसकी सच्चाई जानने के लिए बिना किसी को कुछ बताए रंजीत मुंबई से 16 जून को घर पहुंचा। जब उसने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। तभी रंजीत ने विजय की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर स्कूटी से लादकर कर प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। सर्विलांस की सहायता से पुलिस ने रंजीत की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

पुलिस ने किसी तरह आरोपी को मुंबई से वापस बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी सतेंद्र तिवारी ने कहा कि मृतक के पिता महेश ने 19 जून को थाना करारी में अपने बेटे विजय कुमार की गुमशुदगी की सूचना दी थी। उस  पर तुरन्त गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गई। पूछताछ के आधार पर यह बात संज्ञान में आई कि इन्हीं के पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार जो मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता है, उनके द्वारा अपनी पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में विजय कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतशरीर को प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतशरीर को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button