
रायपुर / रविवार रात रायपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें धान से लदा ट्रक डीपीएस स्कूल के पास पलटकर कार पर गिर गया। इस हादसे में कार में बैठे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
जानकारी के अनुसार, ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। अचानक ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने मौके पर ही एक व्यक्ति को मृत घोषित किया।
जांच में मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा, पद्मा और प्रवीण के रूप में हुई है। इनमें से पद्मा भी बलौदाबाजार की रहने वाली थी। इस हादसे में कुल 4 लोगों की जान गई।
रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है।





