छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, जानिए क्या है मामला

Chhattisgarh

बालोद / छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां डौंडी लोहारा थाना अंतर्गत संजारी चौकी क्षेत्र के एक गांव में खाना मांगने की बात पर विवाद होने पर पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांत से काट दिया। इस घटना में जख्मी पति ने अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज कराया। पति की शिकायत के बाद पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खेरथाबाजार निवासी पुनीत राम सिंहा की पत्नि 6 मई को दोपहर करीबन 12:30 बजे घर पर खाना खाकर सो रही थी, जिसे पुनीत खाना देने के लिए बोला तो गुस्सा करते हुये पुनीत को खुद खाना निकालकर खा लो बोलने लगी। इसी बात पर दोनों में वाद-विवाद हुआ। पत्नी विवाद करते हुये घर से बाहर निकल गई और घर के बाहर अश्लील गाली गुप्तार कर रही थी। जिसे पुनीत ने मना किया तो उसकी पत्नी आवेश में आकर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने दांत से पुनीत के गुप्तांग को काट दिया, जिसमें उसके गुप्तांग में चोंट आकर खून निकलने लगा। काटने के बाद वह वहां से भाग गई।

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद पत्नी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 के तहत अपराध कायम किया है।

Related Articles

Back to top button