छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सनातन गोस्वामी समाज ने धूमधाम से मनाई शंकराचार्य जयंती, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

रायपुर। 26 अप्रैल रविवार को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ सनातन गोस्वामी समाज द्वारा आद्य जगद्गुरु श्री आदि शंकराचार्य की जयंती समारोह को भव्य एवं गरिमामय रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से समाज के संत, महंत, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

20260428 190652 Console Crptech

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं, कला एवं साहित्य से जुड़े युवाओं तथा सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सत्र भी आयोजित किया गया।

संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में दंडी स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद सरस्वती (श्री शंकराचार्य आश्रम सलधा, बेमेतरा), श्री विवेक गिरी महाराज (गौर कापा आश्रम, मुंगेली), डॉ. महंत रामसुंदर दास (दूधाधारी मठ, रायपुर) तथा अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद गिरी सहित अनेक संत-महंत मंच पर उपस्थित रहे।

IMG 20260428 WA0249 Console Crptech

इसके अलावा समाज के प्रमुख पदाधिकारी जैसे प्रांतीय अध्यक्ष मोहनपुरी गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी, संरक्षक चित्रसेन गिरी, लिल्लार पुरी, महंत हरभूषण गिरी, महंत सुरेन्द्र पुरी, महंत किशोर पुरी सहित अनेक गणमान्य जनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

शोभायात्रा और दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ आद्य जगद्गुरु श्री शंकराचार्य जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, पुष्पमाला अर्पण, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात युवाओं द्वारा बैनर-पोस्टर के साथ भव्य बाइक रैली निकाली गई, जो रायपुर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए शहीद स्मारक भवन में संपन्न हुई।

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज में उत्साह

इस अवसर पर शिक्षा, कला, साहित्य एवं सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न जिलों के अध्यक्षों एवं समाजसेवियों को भी मंच से सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

संचालन एवं आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र पुरी द्वारा किया गया। अंत में वेदपुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष, रायपुर) ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button