छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार

चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई, पीटा एक्ट में मामला दर्ज

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केलो बिहार कॉलोनी में संचालित एक देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर मुख्य आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Polish 20260202 173410813 scaled Console Crptech

पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि केलो बिहार स्थित एक किराये के मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

ग्राहक बनाकर पुलिस ने की कार्रवाई

पूरे मामले में पुलिस ने रणनीति के तहत एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर पैसे देकर मकान के भीतर भेजा। जैसे ही पाइंटर ने अंदर से तय संकेत दिया, पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर अचानक छापा मार दिया।

छापे के दौरान मौके से मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और ग्राहक नागेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। यह मकान केलो बिहार कॉलोनी में संतोष सोनी का बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी किराये पर रह रहा था।

आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और वह नकदी भी बरामद की है, जो पाइंटर ने आरोपी को दी थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राहुल इजारदार महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाता था और दलाल के रूप में पूरे अड्डे का संचालन कर रहा था।

पीटा एक्ट में मामला दर्ज

चक्रधरनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4 और 5 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि या अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button