छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH SEX RACKET : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक युवक तीन महिलाएं गिरफ्तार

कवर्धा /  कवर्धा पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी जिसके बाद कवर्धा पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक युवक और तीन महिलाओ को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुुुघरी अटल आवास के पास पुलिस ने मुखबीर के सूचना के आधार पर निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की इस कार्यवाही में मौके से राहुल लहरे नामक युवक को गिरफ्तार किया है। वही तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की एक महिला रायपुर की रहने वाली है। और दो महिला बिलासपुर की रहने वाली है। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ के बाद उन्हें सखी सेंटर भेज दिया है। वही आरोपी राहुल लहरे पर महिला सप्लायर होने का आरोप है। जिसे पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button