Crime

CRIME NEWS : 5 साल की बच्ची से स्कूल में गैंगरेप, 5वीं और छठवीं क्लास में पढ़ते है आरोपी

Crime

बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीवनदीप पब्लिक स्कूल में यूकेजी में पढ़ने वाली 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। रेप का आरोप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 5वीं और छटवीं के 2 छात्रों पर लगा है। दोनों की उम्र 12 और 13 साल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची स्कूल पढ़ने गई थी इसी दौरान दोनों बच्चे उसे बाथरूम के पास ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची ने घर पहुंचकर मां को पूरी कहानी बताई। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत की। इस मामले में स्कूल वाले कुछ कहने से बच रहे हैं। वहीं चलते स्कूल में इस तरह की वारदात स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ी कर रही है। मामला नगर थाने के बुधौल गांव के जीवनदीप पब्लिक स्कूल का है। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत स्कूल पहुंची। बच्ची के बताई सभी जगहों को देखा। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बच्ची को फिलहाल इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों बालक को निरुद्ध कर पूछताछ की गई तो दोनों नाबालिगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। DSP अनोज कुमार ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जीवनदीप पब्लिक स्कूल में घटना घटी है। ऐसी घटनाओं के लिए स्कूल और शिक्षक भी जिम्मेदार हैं। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं की होती है। स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल से भी पूछताछ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button