Fashion

CRIME NEWS : भतीजी की शादी में शामिल होने आए चाचा की गला रेत कर हत्या, प्राइवेट पार्ट भी काटा

मधुबनी / बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भतीजी की शादी में आए युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने मृतक की प्राईवेट पार्ट को भी काट डाला। मृतक की पहचान कोरहिया गांव के हरटी टोल निवासी 48 वर्षीय मो.अब्बास के रूप में हुयी है। वह गल्फ देश के कतर में रहता था, जो भतीजी की शादी को लेकर 15 दिन पूर्व वह घर आया था। इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक चार भाई हैं और चारों गल्फ कंट्री में कारोबार करते हैं। शादी में दो भाई नहीं आए थे। उनके चचेरे भाई मो. अकबर के अनुसार रविवार को उनकी बेटी की शादी थी। इसके पहले शनिवार को मिलाद का भोज था। रात्रि के 9:15 बजे बिजली गुल हो गयी थी उसके बाद से मो. अब्बास भोज से गायब हो गया। खोजबीन के बाद सुबह उसका शव घर से करीब 5 सौ मीटर दूर बांसवाड़ी खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नही चला है। पुलिस सभी एंगलो से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button