Crime

CRIME NEWS : एक हाथ मे पत्नी का कटा सिर, दूसरे में बांका लेकर थाना जा रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime News

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पति हांथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने जा रहा था। रास्ते में ही पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना कोतवाली फतेहपुर के बसारा गांव की है।

आरोपी पति ने पुलिसवालों से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। आरोपी पति का नाम अनिल है। पुलिस पूंछतांछ में पता चला कि पत्नी से विवाद के बाद उसने घटना को अंजाम दिया है। उसे शक था कि पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। शुक्रवार को घर में मिले एक लव लेटर को देखकर उसने आपा खो दिया। और घर में रखे बांका से पत्नी का सर काट दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी के एक हांथ में बांका था जबकि दूसरे हाथ में पत्नी का सिर। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों की आठ साल पहले शादी हुई थी। इसके पहले भी दोनों में विवाद हुआ था।

Untitled 426 Console Crptech

शुक्रवार सुबह आपस में झगड़ा होने के बाद अनिल ने वारदात की।दरअसल अनिल कनौजिया बसारा गांव में अपनी पत्नी वंदना 24 वर्ष और एक साल के बेटे के साथ रहता था। दोनों की आठ साल पहले शादी हुई थी पति अनिल मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की सुबह उसके घर से तेज लड़ाई झगडे की आवाज लोगों ने सुनी। अचानक वंदना की तेज चीख सुनकर लोग उसके घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए।

अनिल अपने एक हांथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े था वहीं दूसरे हांथ में खून से लतपथ बांका था। जिसे देख लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि अनिल सुबह काम पर चला गया था। इसके बाद काम पर जाने के बाद फिर वापस घर आया। फिर पत्नी को अंदर बुलाया और बांका से उसका सिर काट डाला।

इसके बाद पत्नी के कटे सिर को लेकर चौकी इसरौली की और चल पड़ा। रास्ते में जो भी उसे देखता डर के मारे किनारे खड़ा हो जाता। एक हांथ में बांका और दूसरे हांथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर रास्ते में ग्रामीणों से कहा कि आज तो हद हो गई। वंदना के प्रेम प्रसंग का शक सही निकला।

65cf097c69d23 20240216 16063595 16x9 1 Console Crptech

उसके प्रेमी की चिट्ठी मैने देखी तो अपने आप पर काबू नहीं कर सका।इसीलिए गला काटकर मैने उसकी हत्या कर दी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहसत दिखी। पूरा गांव अनिल के घर के आसपास खड़ा था।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चौकी आ रहे अनिल को रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया।

गांव में भारी संख्या में पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। घटना की सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अनिल और वंदना में अक्सर लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती रहती थीं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें