Crime

CRIME NEWS : भीड़ वाली जगहों पर लूट को अंजाम देने वाली शातिर महिलाएं गिरफ्तार

Crime

मनेंद्रगढ़ / भीड़भाड़ वाली जगहों पर लूट करने वाली महिलाओं की गैंग को पुलिस ने पकड़ा  है। चिरमिरी पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाली चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं ने लगभग दस महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह पूरा मामला चिरमिरी थाने क्षेत्र के गोदरीपारा का हैं।

image.12 768x432 1 Console Crptech

जानकारी के मुताबिक, बागेश्वरधाम के महाराज धीरेन्द्र शास्त्री का कथा का कार्यक्रम बीते दिनों मनेंद्रगढ़ में था। यहां हजारों की संख्या में महिलाएं कथा सुनने पहुची थीं। कार्यक्रम स्थल पर लूट करने के लक्ष्य से लुटेरी महिलाओं की टीम भी पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब महिलाओं की भीड़ पंडाल से निकलना शुरू हुई तब आरोपी महिलाओं ने किसी की सोने की गले की चेन तो किसी का मंगलसूत्र लूट कर भागने लगी।

जब इसकी शिकायत पुलिस को मिली तो शक के आधार पर इन महिलाओं से पूछताछ की लुटेरी महिलाओं के पास से लूट की सोने की चेन पुलिस ने जब्त किए। आरोपी महिलाओं ने आधा दर्जन से ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिस कारण थाने में महिलाओं की शिकायत की लाइन लग गई थी। पुलिस ने इनके पास से लगभग तीन लाख के चोरी किए सामान जब्त किए आरोपी महिलाओं पर लूट का अपराध दर्ज कर जेला गया।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें