छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH LOK SABHA ELECTION 2024 :11 लोकसभा सीटों के लिए BJP के प्रत्याशी घोषित, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडेय को मिला टिकट, देखें लिस्ट

Chhattisgarh

रायपुर / भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अपने दो सांसदों को फिर मैदान में उतारा है। जिसमे राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल है। इसके अलावा 9 सीटों पर नए उम्मीदवार को मौका दिया गया है। जारी सूची में भाजपा ने छत्तीसगढ़ से तीन महिलाओं को मौका दिया है। इसमें कोरबा लोकसभा से सरोज पांडेय, जांजगीर-चांपा लोकसभा से कमलेश जांगडे और महासमुंद लोकसभा से रूपकुमारी चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

भाजपा ने जिन्हें उम्मीदवार बनाया है उनके नाम इस प्रकार हैं। 

1. सरगुजा – चिंतामणी महराज
2. रायगढ़ – राधेश्याम राठिया
3. जांजगीर – कमलेश जांगड़े
4. कोरबा – सरोज पांडेय
5. बिलासपुर – तोखन साहू
6. राजनांदगांव – संतोष पांडेय
7. दुर्ग – विजय बघेल
8. रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल
9. बस्तर – महेश कश्यप
10. कांकेर – भोजराज नाग
11. महासमुंद – रुप कुमारी चौधरी

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं। उस दौरान बीजेपी के 49 विधायक थे। सरोज पांडेय को कुल 51 वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका था जब राज्यसभा के लिए चुनाव कराया गया था। इसके पूर्व निर्विरोध चुना जाता था। पिछली बार कांग्रेस ने लेखराम साहू को मौका दिया था, लेकिन उन्हें भितरघात के चलते पार्टी विधायकों के ही पूरे वोट नहीं मिले थे। यानी क्रॉस वोटिंग हुई थी।

सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो एक ही साल में दुर्ग जिले से महापौर, विधायक और सांसद रहीं। छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं। उस दौरान बीजेपी के 49 विधायक थे। सरोज पांडेय को कुल 51 वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका था जब राज्यसभा के लिए चुनाव कराया गया था।

इसके पूर्व निर्विरोध चुना जाता था। पिछली बार कांग्रेस ने लेखराम साहू को मौका दिया था, लेकिन उन्हें भितरघात के चलते पार्टी विधायकों के ही पूरे वोट नहीं मिले थे। यानी क्रॉस वोटिंग हुई थी। सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो एक ही साल में दुर्ग जिले से महापौर, विधायक और सांसद रहीं।

भाजपा नेत्री कमलेश

भाजपा नेत्री कमलेशजांगडे समाज सेविका, राजनैतिक रुचि और अपने समाज सहित सर्व समाज में अच्छी पकड़ है। वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। उनकी शिक्षा- एम ए हिंदी साहित्य और डीएड की हुई हैं।

 

Related Articles

Back to top button