
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025
रायपुर / छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब कल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होगा। सोमवार 17 फरवरी 2025 को पहले चरण में मतदान होगा। प्रदेश के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए इस दिन वोट डाला जाएगा।चुनाव के प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अन्य दो चरणों के लिए जोरों शोरों से प्रचार प्रसार चल रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार तीन चरणों में होने वाली है। इसके पहले चरण का मतदान कल सोमवार 17 फरवरी, दूसरे चरण का 20 फरवरी वहीं तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी को संपन्न होगी। इस चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य और 2,973 जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, 11,672 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव भी किया जाएगा। इस चुनाव में 433 जिला पंचायत सदस्य और 2,973 जनपद पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, 11,672 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का चुनाव भी किया जाएगा।
इसके लिए 1,58,12,580 मतदाता मतदान करेंगे. मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 7128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होंगे।