छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : झूठे केस में फसाने की धमकी देकर अवैध वसूली, थाना प्रभारी समेत तीन पुलसकर्मी लाइन अटैच

रायगढ़ / महुआ शराब बेचने का जूठा केस बनाकर पीड़ित से अवैध वसूली के आरोपों के बाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है।

ग्रामीण ने शिकायत में बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों ने महुआ शराब बनाने और बेचने का झूठा आरोप लगाकर उस पर छोटा केस बनाकर छोड़ने के बदले पैसे मांगे। पीड़ित ने दावा किया कि यह पूरी साजिश सिर्फ उगाही के इरादे से रची गई थी।

प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी और दोनों आरक्षकों की लापरवाही और अनुचित कार्रवाई की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को रक्षित केंद्र रायगढ़ में अटैच कर दिया गया है।

साइबर DSP करेंगे जांच
मामले की निष्पक्ष जांच के लिए साइबर शाखा के उप पुलिस अधीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे की अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button