छत्तीसगढ़
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को रायपुर स्थित लोक भवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सभी देशवासियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जयंती कार्यक्रम में उनके राष्ट्रहित में किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक नमन किया गया।





