देश

HATHRAS NEWS : हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 70 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

Hathras

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले  से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक सत्‍संग के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में करीब 70 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। मरने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं और बच्‍चे शामिल हैं। साथ ही इस हादसे में 150 से अधिक श्रद्धालु घायल भी हो गए हैं। अस्पताल के बाहर लाशें बिखरी पड़ी है।

Console Crptech

सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए, मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में लगभग 70 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं लगभग 150 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है। मौत के इस मंजर को देख लोगों पूरी तरह से भयभीत हैं।

हाथरस डीएम आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन काम कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और लोगों का इलाज जारी है। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति एसडीएम ने दी थी और यह एक निजी आयोजन था। मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराना है। महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने कहा कि यह धार्मिक उपदेशक भोले बाबा की सत्संग सभा थी। मंगलवार दोपहर को एटा और हाथरस जिले की सीमा पर स्थल पर सभा के लिए अस्थायी अनुमति दी गई थी।

मुख्यमंत्री योगी ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें