क्रिकेट

IND vs NZ T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया

अहमदाबाद, 8 मार्च 2026: ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीम इंडिया अपने पिछले खिताब की रक्षा करने उतरी है, जबकि कीवियों की नजर पहली बार टी20 विश्व कप जीतने पर है। स्टेडियम में भारी संख्या में भारतीय प्रशंसक मौजूद हैं, जो टीम इंडिया को इतिहास रचते देखना चाहते हैं।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया

मिचेल सैंटनर ने टॉस के समय कहा:
“हम पहले गेंदबाजी करेंगे। स्थिति अच्छी लग रही है। कोशिश करेंगे कि उन्हें एक ऐसा स्कोर तक सीमित करें जिसे हासिल किया जा सके। लड़के अच्छे हैं। मैककॉन्ची नहीं खेल रहे हैं, डफी खेल रहे हैं।”

सूर्यकुमार यादव का भरोसा

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा:
“पहले बल्लेबाजी करने से खुश हूं। बोर्ड पर रन बनाना सेमीफाइनल या फाइनल में हमेशा अहम होता है। मैदान पूरी तरह से तैयार है, हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। हमारी टीम वही रहेगी।”

आज के मैच में मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव बेंच पर हैं।

सेमीफाइनल सफर

न्यूजीलैंड ने फाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को मात दी। सुपर-8 में इंग्लैंड अजेय थी, लेकिन वानखेड़े में सात रन से फाइनल से बाहर हुई।

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन:

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

टी20 विश्व कप 2026 के इस फाइनल में भारत तीसरी बार खिताब जीतने और इतिहास रचने का लक्ष्य रखता है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार अपना नाम विश्व विजेता के रूप में दर्ज करना चाहेगा।

Back to top button