छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटनाओं से बचाव की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल — जिलेभर में लगेंगे यातायात जागरूकता होर्डिंग्स

जिलेभर में यातायात जागरूकता का संदेश, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चल रहा अभियान

जांजगीर-चांपा / सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में यातायात जागरूकता संबंधी होर्डिंग बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

IMG 20251110 WA0215 Console Crptech

पहला अवेयरनेस होर्डिंग दर्राभाठा में लगाया गया

इस अभियान के तहत पहला यातायात अवेयरनेस बोर्ड जांजगीर-चांपा मुख्य मार्ग पर मड़वा प्लांट जाने वाले रास्ते के पास दर्राभाठा में लगाया गया है। प्रारंभिक चरण में 5 स्थानों पर ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे, जबकि आने वाले महीनों में जिले के लगभग 20 अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इन्हें स्थापित करने की योजना है।

रात में भी दिखेंगे ये संदेश

इन होर्डिंग्स की खासियत यह है कि ये रात्रि में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं, जिससे सड़क सुरक्षा संदेश हर समय लोगों को नजर आए। यातायात पुलिस का मानना है कि इससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आएगी और आमजन को नियमों के पालन की प्रेरणा मिलेगी।

यातायात जागरूकता होर्डिंग का उद्देश्य

  1. लोगों में जागरूकता बढ़ाना
    होर्डिंग्स का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है — जैसे वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना, बिना हेलमेट गाड़ी न चलाना और शराब पीकर ड्राइविंग से बचना।
  2. सड़क सुरक्षा में सुधार
    ये संदेश नागरिकों को जीवन की कीमत समझाते हैं और सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें बढ़ाते हैं।
  3. व्यापक दृश्यता
    बोर्ड्स ऐसे स्थानों पर लगाए जा रहे हैं जहाँ लोगों की आवाजाही अधिक होती है — ताकि संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।
  4. नियमों की जानकारी देना
    ये होर्डिंग्स यातायात संकेतों और नियमों से लोगों को परिचित कराने का एक प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

पुलिस का संदेश

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि, “हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। सुरक्षित ड्राइविंग न केवल आपकी बल्कि दूसरों की भी जान बचाती है।”

Related Articles

Back to top button