जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : सूने मकान से चावल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / सूने मकान से चावल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक रामकुमार जैन ने बताया कि जगजीवन रात्रे उम्र 35 साल निवासी बोरसी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में शाम 04.00 बजे ताला लगाकर बजार सब्जी लेने चला गया था। वापस घर आया तो देखा की घर के अंदर से लोकेश रात्रे अपने अन्य साथी के साथी चांवल भरा बोरी को चोरी कर ले जा रहे थे। प्रार्थी को देखकर आरोपी मोटर सायकल से भाग गयें।  रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 43/2024 धारा 454, 380, 34 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना पामगढ़ पुलिस को चोरी की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंच कर आरोपियों की पतासाजी कर लोकेश कुमार रात्रे उम्र 18 वर्ष निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला और मंजीत साण्डेय उम्र 19 वर्ष निवासी मुरलीडीह को उसके घर से पकड़ा। जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया साथ ही चोरी कियें 25 किलों चांवल तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल सीजी- 11 सीएफ-7136 को बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया, प्रकरण की विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. रामकुमार जैन थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button