छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: 3.780 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

20260711 191123 Console Crptech

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से बिक्री के उद्देश्य से गांजा लेकर बिर्रा क्षेत्र पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिलादेही स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी कैलाश कुमार आजाद (37 वर्ष), निवासी टूडरी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 3.780 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उसे पुरुषोत्तम साहू (45 वर्ष), निवासी ठकुरडिया, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से मिला था। इसके बाद पुलिस ने एंड-टू-एंड विवेचना के तहत दूसरे आरोपी को भी उसके निवास से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button