छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज, अश्लील वीडियो कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / सोशल मीडिया (Whatsapp) पर अश्लील मैसेज एवम अश्लील वीडियो कॉलिंग करने वाले मोबाइल धारक को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के मोबाइल वॉट्सअप में अश्लील मैसेज भेजने, वीडियो कॉलिंग करने की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 606/2023 धारा 509 (ख) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था। विवेचना के दौरान मोबाइल धारक आरोपी का सायबर सेल जाजंगीर से जानकारी प्राप्त कर 7 महीने बाद आरोपी राम खिलावन (40 साल) निवासी तुमान थाना उरगा जिला कोरबा को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर घटना मे प्रयुक्त मोबाईल को बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button