छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : महिला टीआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

Chhattisgarh

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की टीआई वेदवती दरियो को एसीबी ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है। महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ।

वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button