छत्तीसगढ़

Janjgir Champa: बाबा साहब अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 मई 2026। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, अम्बेडकरवादी साथियों और सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामगोपाल डहरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 मई 2026 की रात आरोपी अजीत कुमार गढ़ेवाल (38 वर्ष), निवासी बुचीहरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा ने बातचीत के दौरान भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं सतनामी समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 299 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button