
आज 26 नवंबर 2024 मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क्या है खास हमारी राशि में।
मेष राशि
आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। लेकिन आज आपको विरोधी एवं शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बैंक से संबंधित काम में आज सफलता मिलेगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि
आज का दिन प्रेम और उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आज संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में भी आज सफलता मिलेगी। शाम के समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं, अथवा जीवनसाथी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। आज संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर चलना होगा नहीं तो पैसा फंस सकता है। शिक्षा और शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है, जिसकी आपको खुशी होगी। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत और धैर्य का फायदा मिलेगा। बीते दिनों हुए खर्च की वजह से आप कुछ तनाव में भी रह सकते हैं।
कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल रहेगा। आज घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपके प्रयास सफल होंगे। साहसिक निर्णय का भी फायदा आज मिलेगा। संतान से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। आज नौकरी में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश में शिक्षा के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
आज कारोबार में लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आज आपको लाभ दिला सकता है। आज अगर आप दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो फायदे में रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। दोस्तों की मदद से कुछ महत्वपूर्ण काम बनेंगे। पड़ोसियों से आज सहयोग मिलेगा। कई सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। माता-पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी और पुण्य कार्यों पर धन खर्च होगा। आज वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद मिलेगा।
तुला राशि
आज का दिन कारोबार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज आपको पारिवारिक बिजनेस में परिवार का साथ मिलेगा। आज बिजनेस में फंसा हुआ धन मिल सकता है। दोस्तों और संबंधियों से भी आज लाभ और सहयोग मिलेगा। पैसों के लेन-देन की कोई बड़ी समस्या चल रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। लव लाइफ में भी आज आपके सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन खर्च भी आज आपका बढा रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। सिर दर्द और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातक उत्साह और जोश से भरपूर रहेंगे। बिजली के उपकरण के काम में और तकनीकी क्षेत्र में विशेष रूप से फायदा मिलेगा। आपके द्वारा शुरू किया गया कोई काम आपको भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकता है। आज कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज उनका प्रभाव बढेगा। सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में भी आज किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।
धनु राशि
आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपका कोई काम जो लंबे समय से रुका हुआ था आज वह पूरा हो सकता है। आज ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। किसी उत्सव समारोह में शामिल होने का संयोग बनेगा। जीवनसाथी से आज आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयास आज सफल होंगे। मित्रों और पूर्व परिचितों से फायदा मिल सकता। भौतिक सुख साधनों की भी आज प्राप्ति होने वाली है।
मकर राशि
आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आज किसी दीर्घकालीन निवेश से भी लाभ मिलेगा। जो लोग घर या जमीन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। लेकिन आज चिकित्सा संबंधी मामलों में धन भी खर्च करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान की शिक्षा और करियर में आज प्रगति होगी। आज आप घर की व्यवस्था में भी आज कुछ बदलाव कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण बना रहेगा और धर्म कर्म में आपका मन लगेगा।
कुंभ राशि
आज किसी करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता। जो लोग नौकरीपेशा बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को आज प्रयास करना चाहिए, सफलता मिल सकती है। आज आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। शाम के समय आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपकी पहचान का दायरा आज बढेगा।
मीन राशि
मीन राशि में आज राहु का प्रभाव बना हुआ है, और चंद्रमा राशि से सप्तम भाव में चल रहा है ऐसे में आज आपको भावुकता और आवेश पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो नुकसान हो जाएगा। आज परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखें और आर्थिक मामलों में परिवार के सदस्यों से पारदर्शिता बनाए रखें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे और इसमें कुछ धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों का मन विचलित रहेगा, शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है।