छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : भाभी ने देवर पर किया कुल्हाड़ी से हमला

बर्थडे पार्टी के बीच मचा कोहराम

जांजगीर-चांपा / जिले के नावागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भाभी ने देवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल देवर का इलाज नावागढ़ के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केरा गांव भाटापारा निवासी पुष्पा बंजारे के घर में जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान उसका देवर रामखिलावन बंजारे नशे की हालत में वहां पहुंचा और उल्टी कर दी। इस हरकत से नाराज होकर पुष्पा ने उसे डांट दिया। कहासुनी बढ़ने पर रामखिलावन ने गुस्से में आकर भाभी का गला दबाने की कोशिश की। इससे आक्रोशित होकर पुष्पा ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर देवर के सिर पर वार कर दिया। हमले से रामखिलावन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल नावागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें