छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : झाड़ियों में अर्धनग्न मिली महिला की लाश, प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में शव मिला है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

image 2024 08 16T174832.819 768x432 1 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर के अकलतरा वार्ड नंबर 5 के खोड़ मार्ग में एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में लाश मिली। महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव का शिनाख्त कर ली। महिला की पहचान सुखमनि अहिरवार (55 वर्ष) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे महिला घर से निकली थी। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी परिवार वालों का कहना है कि महिला कही भी चली जाती थी मगर घर जरूर आती थी इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।

अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा है। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े घुसे मिले हैं। आशंका है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें