Crime

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को दिनांक 18.06.2024 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर अपहृत कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 244/2024 धारा 363 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अपहृत बालिका एवम आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर टीम गठित किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर अपहृत बालिका को आरोपी जसमेर कश्यप के कब्जे से वैशालगांव हरियाणा से बरामद किया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किए जाने पर मामले में धारा 366, 376 (2) (n), 34 भादवि 04, 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है।

विवेचना के दौरान आरोपी जसमेर कश्यप निवासी चनालहेरी थाना इस्लामाबाद जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button