Accident

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत

Chhattisgarh

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।। यहां भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खम्हरिया के बीच बीती रात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक बलौदाबाजार से भाटापारा अपने एक साथी को ट्रेन में बैठाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो SUV- CG04 PH 5218 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं स्कार्पियो में सवार 12 लोग इस घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी अमित पाटले से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात्रि 11 बजे के आसपास की है। ग्राम अर्जुनी खम्हरिया के बीच सड़क हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचे। जहां पर एक स्कार्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी थी जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अशरफ खान (38 साल), शेख इस्लामुद्दीन (42 साल) और गुलाम मोईनुद्दीन (32 साल) बताया जा रहा है जो कि अपने एक साथी को बलौदाबाजार से भाटापारा ट्रेन में बैठाने जा रहे थे। वहीं स्कार्पियो चालक ग्राम खैर ताल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। फिलहाल, भाटापारा ग्रामीण पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button