ताज़ा खबर
Sex Racket Busted : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं को छुड़ाया गया, दलाल गिरफ्तार

मुंबई / महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर छापा मारा। पुलिस चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को बचाया। साथ ही देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
अधिकारी के अनुसार, पीड़ितों में से एक ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।