छत्तीसगढ़

Janjgir Champa News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी शामिल

अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में हुई वारदात, पुलिस ने लाठी-बेल्ट जब्त कर आरोपियों को भेजा जेल

जांजगीर-चांपा, 31 मार्च 2026| जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने के गंभीर मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं।

20260331 200522 Console Crptech
थाना अकलतरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे की है, जब आरोपीगण प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में जबरन घुस गए और गाली-गलौच करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान जब प्रार्थी की पत्नी बीच-बचाव के लिए बाहर आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। वहीं प्रार्थी के तीन पुत्र—अभिषेक, सुमित और अमित को भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी लाठियों से हमला किया गया। आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी को भी घर से घसीटकर बाहर निकाल दिया।

इस मारपीट में विनोद कुमार नोरगे, सविता, रामफल, भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन सहित अन्य आरोपी शामिल थे।

पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी और बेल्ट को भी जब्त कर लिया है। साथ ही गवाहों के बयान दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

इन धाराओं में केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 331(6), 115(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अकलतरा पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक मजबूत संदेश गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button