जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा / कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जानी है। अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित दावा आपत्ति 20 फरवरी 2024 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है।

images 88 1 Console Crptech

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्व. जय सिंह जगत, शिक्षक (एल.बी.), शा.पू.मा.वि.सिल्ली के पत्नी फुलेश्वरी जगत, स्व. टीकाराम कैवर्त्य, प्रधान पाठक, शा.पू.मा.वि. कनस्दा के पुत्र तुलेश कुमार एवं स्व. दुर्गा प्रसाद यादव, सहायक शिक्षक (एल.बी.), शा.प्रा.शा. धनगांव के पत्नी मालती यादव की अनुकंपा नियुक्ति किया जाना है। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो 20 फरवरी 2024 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें