छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : नहर में डूबे कार सवारों की जान बचाने वाले वीर नागरिकों को SP विजय कुमार पाण्डेय ने किया सम्मानित

बहादुरों को मिला सम्मान

जांजगीर-चांपा /  नवरात्रि पर्व के दौरान हुए एक हादसे में जहां पांच लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी, वहीं कुछ साहसी नागरिकों की तत्परता और मानवता ने एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

दरअसल, मुख्य नहर स्थित नहरिया बाबा मंदिर के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें पाँच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बिना देर किए नहर में छलांग लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। इन साहसी नागरिकों की बहादुरी और मानवता के प्रति निष्ठा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित नागरिकों के नाम

  1. हीरा कश्यप, बीड़ी महंत उप नगर जांजगीर
  2. हरेंद्र कश्यप, बीड़ी महंत उप नगर जांजगीर
  3. मनोज अग्रवाल, निवासी नैला
  4. कमल राठौर
  5. अमित राठौर
  6. हर्ष तिवारी
  7. सुमित राठौर

इसके साथ ही, कार सवार संजय कुमार शांडिल्य (निवासी केनाल सिटी, जांजगीर) को भी सम्मानित किया गया। वे दुर्घटना के समय कार के भीतर फंसे हुए थे, लेकिन अत्यंत धैर्य और साहस दिखाते हुए अपने बचाव का इंतजार किया।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय ने कहा —

“ये नागरिक हमारे समाज के असली हीरो हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना दूसरों की जान बचाई। पुलिस विभाग ऐसे साहसी लोगों पर गर्व करता है।”


 

Related Articles

Back to top button