छत्तीसगढ़

Janjgir Champa News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.30 लाख का माल बरामद

सायबर टीम की मदद से CCTV फुटेज के आधार पर मिली बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में वारदात को देते थे अंजाम

जांजगीर-चांपा /  जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2.30 लाख रुपए का चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

20260418 184836 Console Crptech

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और मुंगेली के साथ-साथ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी चोरी से पहले इलाके की रेकी करते थे और सुनसान मकानों को निशाना बनाते थे।

CCTV फुटेज से खुला राज

10 अप्रैल 2026 को नैला क्षेत्र के अनंत बिहार में सैयद अली के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में एक संदिग्ध सफेद कार (वर्ना) नजर आई। सायबर टीम ने वाहन नंबर के आधार पर जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पहले दिन में मकानों की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। चोरी के दौरान एक आरोपी बाहर निगरानी करता था, जबकि अन्य घर के अंदर घुसकर अलमारी तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करते थे।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  • प्रकाश जावरे (24 वर्ष), निवासी उकवा, जिला बालाघाट (म.प्र.)
  • पप्पू पटेल (22 वर्ष), निवासी बड़ी कोनी, बिलासपुर (छ.ग.)
  • राजेश पटेल (19 वर्ष), निवासी बड़ी कोनी, बिलासपुर (छ.ग.)

कई मामलों में किया जुर्म कबूल

आरोपियों ने नैला, जांजगीर के विष्णु बिहार कॉलोनी और मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने अलग-अलग स्थानों पर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी की है।

बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

  • एक कार (कीमत लगभग 2 लाख रुपए)
  • 3 मोबाइल फोन (कीमत 21 हजार रुपए)
  • नकदी 5 हजार रुपए
  • सोने-चांदी के आभूषण (लगभग 4 हजार रुपए)

कुल मिलाकर करीब 2.30 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

चोरी के जेवर खरीदने वाला एक सोनार फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पतासाजी जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरे ऑपरेशन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button