छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : नाबालिक लड़की के साथ अनाचार के मामले में सहयोग करने वाले माता-पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / नाबालिक लड़की के साथ अनाचार के मामले में सहयोग करने वाले माता-पिता को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि नाबालिक बालिका को 10 जनवरी 2025 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 137(2),87,65(2).3(5) B.N.S, धारा 06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में सीएसपी जांजगीर कविता ठाकुर के नेतृत्व में विवेचना के दौरान बालिका को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में लड़के के द्वारा शादी करने का झांसा देकर अनाचार करना बताई।

प्रकरण के सहयोगी आरोपी नाबालिग लड़के के माता-पिता को अपहृता की नाबालिक होने की जानकारी होने के बावजूद भी अपने पास रखा गया एवं अपने नाबालिग लड़के की मदद की गई। प्रकरण में आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button