छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / जांजगीर पुलिस ने महिलाओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया निवासी जांजगीर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थिया एवं अन्य महिलाओं को संक्रांति प्रधान और उसके साथी के द्वारा लोन दिलाकर लोन के रकम को स्वयं अपने उपयोग कर जमा न कर धोखाधड़ी किया है। की रिपोर्ट पर आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध क्रमांक 530/24 धारा 420,34 भा द वि कायम कर विवेचना किया गया।

विवेचना के दौरान संक्रांति प्रधान निवासी जांजगीर को मुखबिर की सूचना से पकड़ा। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर महिला ने प्रार्थिया एवं अन्य महिलाओं से लोन के नाम पर अपने साथी के साथ मिलकर धोखाधड़ी करना अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें