जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

जांजगीर चांपा / राज्य शासन के निर्णयानुसार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। 19 व 20 अगस्त को शनिवार व रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण शासन के निर्देशानुसार आज 18 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने के परिप्रेक्ष्य में पुलिस लाईन प्रशिक्षण सभाकक्ष खोखरा जांजगीर में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने शपथ दिलाई।

इसके साथ ही कार्यालय जांजगीर चांपा सहित जिला कार्यालय और सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सम्पूर्ण देशवासियों के बीच भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने की शपथ ली। वहीं सभी प्रकार के मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button