छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 वाहन, आपात स्थिति में मिलेगी त्वरित सहायता

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को कानून व्यवस्था मजबूत करने और आम नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 नए डायल 112 वाहन एवं एक हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन वाहनों को बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने नए वाहनों का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं GVK चालकों की मौजूदगी रही।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए डायल 112 वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी। इससे शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आम लोगों को शीघ्र सहायता मिल सकेगी। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था भी और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, एएसपी उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी विजय पैकरा, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button