जांजगीर चाम्पा

Janjgir Champa Sex Racket : चांपा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 पुरूष एक महिला के साथ संचालिका गिरफ्तार

Sex Racket

जांजगीर-चांपा / चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चांपा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसडीओपी जांजगीर की अगवाई में पुलिस और साइबर सेल ने चांपा के जगदल्ला में एक मकान में दबिश दी और वहां चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका के साथ 1 महिला और 2 पुरूष को संदिग्ध अवस्था मे गिरफ्तार किया गया।मिली जानकारी के अनुसार साइबर सेल एवं थाना चाम्पा पुलिस को 11 दिसंबर को मुखबीर सूचना मिली कि जगदल्ला चाम्पा में एक महिला द्वारा अपने घर में अवैध रूप से देह व्यापार का संचालन कर अवैध रूप से लाभ कमा रही है। कि सूचना पर SDOP जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम गठीत कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीगणों को महिला के साथ आपत्तीजनक स्थिति में पाया गया। जिनके कब्जे से अनैतिक धंधे के पैसे, आपत्तिजनक वस्तुए एवं 02 नग मोबाईल बरामद की गई। साथ ही घटना स्थल से दो मोटर सायकल बरामद किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 588/2023 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक ब्यपार निवारण अधिनियम 1956 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी (01) निर्मल प्रसाद बरेठ निवासी दारंग थाना चाम्पा (02) राजेन्द्र खोबरागड़े निवासी उमरेल रोड़ दिगोरी, सक्करदारा नागपुर (महाराष्ट्र), संचालिका एवं एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में SDOP प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में निरी. प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल, निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि तीजराम जांगड़े थाना चाम्पा, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर. बलबीर सिंह, महिला आर. दिब्या सिंह सायबर सेल एवं महिला प्रआर श्यामा जयसवाल, आरक्षक गौरी शंकर राय, नितिन द्विवेदी थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button