छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

जांजगीर-चांपा / मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में आयोजित होगा, जिसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति को प्रदर्शित करते हुए सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button