Fashion

JANJGIR CHAMPA TIRNGA YATRA : जिला मुख्यालय सहित सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय में निकली तिरंगा यात्रा

 

वंदे मातरम् और भारत माता की जय घोष के साथ जिले में निकाली तिरंगा यात्रा

जांजगीर-चांपा / भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को समर्पित तिरंगा यात्रा का आज सुबह 7:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान, जांजगीर से प्रारंभ हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक, ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र, देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा हाई स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, नेताजी चौक एवं बीटीआई चौक मार्ग से होते हुए पुनः हाई स्कूल मैदान में समाप्त हुई। साथ ही जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों मे तिरंगा यात्रा निकाली गई।

IMG 20250517 WA0255 Console Crptech

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा मे जिले जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं अधिकारी कर्मचारियों ने बड़ी संख्या मे शामिल होकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ,पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, जिला पंचायत सदस्य आशा साव, अमर सुल्तानिया, आनंद मिरी, पार्षदगण, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि ,एनसीसी ,एनएसएस ,स्काउट गाइड, हसदेव के हीरो, खेल संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी,विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें