छत्तीसगढ़

Janjgir Champa: सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा, 12 मई 2026। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं।

 

IMG 20260409 WA0443 Console Crptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता और विभाग में पदस्थ वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अपर कलेक्टर को मामले की जांच कर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button