छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार की मांग, जांजगीर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर अपराध का गंभीर मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये की मांग की थी।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी से आरोपियों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए।

आरोपी दिसंबर 2025 से लगातार अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से युवती और उसके परिजनों को आपत्तिजनक सामग्री भेजकर 70,000 रुपये की मांग कर रहे थे। साथ ही पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

ऐसे पहुंचे आरोपी तक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर तकनीक की मदद ली। जांच के दौरान विभिन्न इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई।

20260403 211803 Console Crptech

तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष) और शिवम भवानी (19 वर्ष)
निवासी पाली नैला, जांजगीर के रूप में हुई।

20260403 211831 Console Crptech

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने ग्राम पाली नैला में दबिश देकर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी पहले गुमराह करते रहे, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के सामने उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 02 मोबाइल फोन (घटना में प्रयुक्त) जप्त किए हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सलाह

  • अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने से बचें
  • निजी फोटो/वीडियो शेयर न करें
  • ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें

Related Articles

Back to top button