छत्तीसगढ़

JANJGJR CHAMPA NEWS : 24 घंटे में पकड़े गए चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी

प्राण घातक हमला

जांजगीर-चांपा / अकलतरा पुलिस ने युवक पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में 5 मुख्य आरोपी और 2 किशोर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आहत मुकेश कुमार को अकलतरा के अटल चौक के पास हिमांशु कैवर्त और उसके साथियों ने हाथ-मुक्के और चाकू से हमला कर घायल किया।आरोपीयों ने घटना की स्वीकारोक्ति की। घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। विधि-विरोधी संघर्षरत किशोरों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हिमांशु कैवर्त, 19 वर्ष
  2. तुषार सिंह कंवर, 18 वर्ष
  3. राजेन्द्र केंवट, 18 वर्ष
  4. रविन्द्र धीवर, 19 वर्ष
  5. मुकेश कंवर, 18 वर्ष

Related Articles

Back to top button