Crime

JHALAWAR MURDER NEWS : डंपर से कुचलकर 5 लोगों की हत्या, इलाके में पुलिस बल तैनात

Crime

Murder राजस्थान के झालावाड़ जिले से दिल दहले देने वाला मामला सामने आया है। जहां होली से पहले खून की होली खेली गई है। जहां बीती रात आपसी झगड़े के बाद पांच लोगों को डंपर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल शवों को अपने कब्जे में लेकर उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैली हुई है। हालात को देखते हुए अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

images 2023 12 09T095917.058 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले में पांच लोगों की बीती रात हत्या कर दी गई। ये सभी लोग एक पक्ष के थे, इनका दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। मामला पगारिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि बिन्नायका गांव में रहने वाले दो भाईयों का गांव में ही रहने वाले दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद दोनो भाई और परिवार के तीन अन्य लोग दो बाइक पर बैठकर पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे।

इस दौरान थाने से कुछ ही दूरी पर दूसरे पक्ष के रणजीत सिंह और डूंगर सिंह ने रास्ते में ही उन्हें पीछे से डंपर से कुचल दिया। इससे भारत सिंह (22), तूफान सिंह (33), धीरपसिंह (20), बालू सिंह (22) एवं  गोवर्धन सिंह (28) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए मृतक धीरप सिंह, भारत सिंह दोनों सगे भाई है जबकि गोवर्धन सिंह भारत सिंह का काका और बालू सिंह भांजा हैं। एक अन्य मृतक तूफान सिंह गांव का ही रहने वाला है। मौके पर पांच थानों की पुलिस तैनात है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दूसरे पक्ष के लोग फरार हैं।

images 67 1 Console Crptech

बताया जा रहा है कि, पांच लोगों की हत्या करने वाले आरोपी के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है। इनपुट के बाद राजस्थान पुलिस ने मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पांचों मृतक के शव आवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना के आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।

 

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें