छत्तीसगढ़
महिलाओं के लिए नौकरी का मौका: आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती, 24 मार्च तक करें आवेदन
जांजगीर-चांपा के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अमोंदा में निकली भर्ती, 8वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

जांजगीर-चांपा / एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोंदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़-2 के अनुसार इस पद के लिए 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है और आवेदिका संबंधित ग्राम की निवासी होना आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़-2 से संपर्क कर सकते हैं।





