सामाजिक लोगो (मोनो) निर्माण के लिए पत्रकार राजेंद्र राठौर और शिक्षक हेमंत कुमार राठौर का हुआ सम्मान

जांजगीर-चांपा/ ग्राम धाराशिव में छत्तीसगढ़ स्वाभिमानी क्षत्रिय राठौर समाज की विचार गोष्ठी के दौरान सामाजिक लोगो (मोनो) निर्माण की पहल को लेकर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दैनिक नवीन कदम के स्थानीय संपादक राजेंद्र राठौर एवं उच्च वर्ग शिक्षक हेमंत कुमार राठौर का समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि सामाजिक लोगो (मोनो) समाज की पहचान, एकता और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पहल को लेकर दोनों का अभिनंदन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
बैठक में ग्राम धाराशिव को सामाजिक दृष्टि से अत्यंत सक्रिय बताते हुए इसे तीर्थस्थल जैसी गरिमा वाला स्थान कहा गया। साथ ही समाज के युवाओं को संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और एकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर ग्राम धाराशिव की सरपंच कल्याणी राठौर, महारथी राठौर, अमृत लाल राठौर (सिऊंड), कृष्ण चंद्र राठौर (जांजगीर), रघुबर सिंह राठौर (जांजगीर) दिनेश राठौर, राजू प्रसाद राठौर, रामप्रसाद राठौर, चिंताराम राठौर, योगेश राठौर, दिग्विजय सिंह राठौर, गौतम राठौर, बाबूलाल राठौर, ओमकार राठौर, नेतराम राठौर, समयलाल राठौर, प्रदीप राठौर, राघवेंद्र राठौर, तेंदूभाटा के राजकुमार राठौर, चित्रभान राठौर, रामसागर राठौर, धनेली से दिनेश राठौर सहित कई वरिष्ठजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष राठौर द्वारा किया गया। बैठक में समाज के विकास और जागरूकता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह की विचार गोष्ठियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया।





