छत्तीसगढ़

KORBA CRIME NEWS : खदान के पास मिली महिला की अधजली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ग्राम रिसदी सोनपुरी कुसमुंडा में खदान के पास एक अज्ञात महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

images 2024 06 09T130816.100 1717919397027 Console Crptech

कुसमुंडा खदान क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर लाश मिलने का यह दूसरा मामला है। सूना स्थान होने के कारण अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर आरोपित फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगो ने ग्राम रिसदी सोनपुरी जो कुसमुंडा खदान से लगा हुआ है। वंहा एक महिला की अधजली लाश देखी जिसकी जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नही हो पाई है। ग्रामीणों की मदद से महिला के शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला लगभग 35 वर्ष की होगी जो किसी घटना का शिकार हो गई है। कुछ लोगो का यंहा तक कहना है कि किसी ने मिलने के लिए उसे ऐसे स्थान में बुलाया होगा और विवाद होने की स्थिति में उसकी हत्या कर दी होगी। और पहचान छुपाने के लिए उसे आग के हवाले कर दिया होगा। वहीं कुछ लोग इसे अन्य स्थिति से जोड़कर देख रहे है। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक कारण का पता चल पाएगा

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें