छत्तीसगढ़

KORBA CRIME NEWS : विधवा महिला की खून से लतफत मिली लाश, इलाके में सनसनी

हत्या की आशंका

कोरबा / जिले के पसान थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका कंचन बाई (45) पिछले 1 महीने से मकान निर्माण का काम कर रही थी, उसी मकान में शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी, घटना के बाद वह गायब है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले है, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार (60) के यहां मकान बन रहा है, कई मजदूर पिछले एक महीने से घर बनाने में जुटे थे, जिस दिन महिला की लाश मिली है उस दिन काम पर कोई नहीं आया था।​​​​​​​ घटना वाले दिन मकान मालिक धिरन अपने परिवार के साथ रविवार को कहीं चला गया था और कंचन बाई अकेली घर में सो रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने धिरन के घर में कंचन बाई की खून से लतपथ लाश देखी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें