Crime

LIVE-IN PARTNER MURDER NEWS : लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Crime

महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां पालघर में लिव-इन पार्टनर के साथ रही एक 22 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला जिले के दहानू में किराए का मकान लेकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पुलिस ने फरार आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पालघर जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ ने गला दबाकर हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। मृतक महिला की पहचान अनीशा बरस्ता खातून के रूप में हुई है। 15 मार्च को पालघर जिले के दहानू शहर में किराए के एक कमरे में महिला का शव क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद इस अपराध के बारे में जानकारी मिली।

मामले में एसपी बालासाहेब पाटिल ने कहा, महिला अनीशा बरस्ता खातून 15 मार्च को दहानू की एक चॉल में स्थित एक कमरे में मृत पाई गई थी, जहां वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी। उन्होंने कहा  एएसपी (दहानू डिवीजन) अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मुल्ला पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसने दहानू में किराये पर कमरा लेने के लिए अपना नाम रवींद्र रेड्डी रखा और यह दिखावा किया कि पीड़िता उसकी पत्नी है। उन्होंने कहा कि यह अपराध तब सामने आया जब पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत की और मालिक को सूचित किया। कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मालिक ने दरवाजा खोला और उन्हें अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए दहानू पुलिस थाने की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सात दिनों के लगातार प्रयासों के बाद, उन्होंने 26 वर्षीय आरोपी मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला उर्फ ​​रवींद्र रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पालघर की एक अदालत ने मुल्ला को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button